धमतरी नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गरिमामय विदाई समारोह सम्पन्न

धमतरिहा के गोठ
0



 

संजय छाजेड़ 

धमतरी। नगर पालिका निगम धमतरी के नवयुक्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आज नगर निगम के तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर  रामू रोहरा, आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, उपायुक्त श्री पी.सी. सार्वा तथा एमआईसी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर तीनों कर्मचारियों को आत्मीयता और सम्मान के साथ विदाई दी गई। साथ ही उन्हें अवकाश नगरीकरण की राशि किश्तों में तथा एवीएन पीएफ की सम्पूर्ण राशि समय पर प्रदान की गई, जिससे उनका चेहरा प्रसन्नता से खिल उठा।


कार्यक्रम में नवयुक्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मंगलूराम निर्मलकर ने महापौर एवं आयुक्त का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –

“एक समय ऐसा था जब कर्मचारियों को वेतन के लिए धरना-प्रदर्शन और हड़ताल करनी पड़ती थी, लेकिन अब समय पर वेतन मिल रहा है। इससे कर्मचारी न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, बल्कि उनके परिवारों की ज़रूरतें भी समय पर पूरी हो रही हैं – चाहे वह बच्चों की फीस हो या माता-पिता की दवा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सब दूरदृष्टि वाले महापौर श्री रामू रोहरा एवं प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल के कुशल नेतृत्व से संभव हो पाया है। आज निगम के कर्मचारी संतुष्ट, सम्मानित और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं – यह किसी भी संस्थान के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

कार्यक्रम के अंत में निगम परिवार ने सेवानिवृत्त होमशंकर हिरवानी, राजेश रजक और किसन राव को  सम्मानित व शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान आयुक्त प्रिया  गोयल, एवं  सभापति कौशल्या देवांगन,एम आई सी सदस्य विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर, निलेश लुनिया, विभाचंद्राकर, हिमानी साहू, एवं नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शेरखान, प्रदेश महामंत्री तरुण गजेंद्र, संरक्षक पी सी सार्वा सलाहकार दीपक शर्मा, संघ केअध्यक्ष मंगलू निर्मलकर, कार्यकारी अध्यक्ष, रोशन लोदे, उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता, महामंत्री नितिन बनवासी, सचिव कामता चौबे, सहसचिव, कमल सिन्हा, संगठन मंत्री सुनील सालुंके, कार्यकारिणी सदस्य नोराजदेवांगन, कमल देवांगन , मनोज देवांगन, नरेंद्र साहू दीपक पांडे, चैतन्य चंदेल, इशाक खान, धर्मेश शिंदे, पुष्पा ठाकुर, कंचन किरण, भगवती यादव, पंचराम सिन्हा दीप माला शामिल रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)