"योग संगम एवं हरित योग" का नेहरू गार्डन योग केंद्र में उत्साहपूर्ण आयोजन

धमतरिहा के गोठ
0



संजय छाजेड़ 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के पास सिविल लाइंस स्थित नेहरू गार्डन योग केंद्र में "योग संगम" और "हरित योग" का भव्य आयोजन किया गया। यहआयोजन स्वस्थ तन, शांत मन और प्रकृति प्रेम को समर्पित था।कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक निकिता धरमगुड़ी और उत्तरा सिंह गौतम द्वारा गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं उद्गीत प्राणायाम के साथ की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम, संधि संचालन, सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग, कटिआसन और ताली योग के माध्यम से शरीर व मन को सशक्त किया।
विशेष आकर्षण रहा “हरित योग” — जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के मदनमोहन खंडेलवाल और गोपाल शर्मा सहित 55 से अधिक प्रतिभागियों ने एक-एक पौधा लेकर पर्यावरण चेतना के साथ
योगाभ्यास किया।
प्रशिक्षक निकिता ने एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बनने की प्रक्रिया को योग आसनों के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसमें प्रकृति के साथ मानव के संबंध को भावपूर्ण रूप में दर्शाया गया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. उत्प्रेक्षा सिन्हा ने संगीतमय ताली योग कराकर वातावरण को आनंदमय बना दिया। तत्पश्चात नगर पालिक निगम की आयुक्त प्रिया गोयल ने सभी को हरित योग की शपथ दिलाते हुए कहा –"स्वस्थ रहना और प्रकृति से जुड़ाव रखना, आज के जीवन की सबसे बड़ी
आवश्यकता है।"
इस अवसर पर आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पी.सी. सार्वा, इंजीनियर नमिता नागवंशी, पार्षद योगेश लाल, चक्रधर सिंह यादव, डिगेश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों का योग केंद्र द्वारा श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
जननी सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेषनारायण गजेन्द्र ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से धमतरी के विभिन्न गार्डनों में नियमित रूप से निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरिता दोशी ने सभीप्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का
आभार व्यक्त करते हुए कहा –योग दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, यह जीवनशैली को प्रकृति के साथ जोड़ने का संकल्प है।इस अवसर पर सुलेखा जोशी, भावना यादव, गोविंद कोसरिया, संगीता मानिकपुरी, रीना मानिकपुरी, घनश्याम ध्रुव, मनमोहन दास मानिकपुरी, डिगेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, गुरमीत कौर, चक्रधर यादव, वंदना शर्मा, परी ध्रुव, रामेश्वरी देवांगन देविका देवांगन , मधु जोशी, मीना शर्मा सहित अन्य नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम उपरांत प्रतिभागियों के लिए इडली-सांभर, मूंग-चना, ठंडाई और मैंगो शेक जैसे पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई थी।


 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)