निर्भीकता और दृढ़ता के साथ किया देश का विकास – संतोष पांडेय

धमतरिहा के गोठ
0



 संजय छाजेड़ 

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा , सुशासन और गरीबकल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा ने गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले भर से विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी शामिल हुए। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए राजनांदगांव से दूसरी बार सांसद बने संतोष पांडेय ने कहा कि पोखरण के परमाणु विस्फोट से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक और आवास से लेकर आयुष्मान तक मोदी जी ने देश का सर्वांगीण विकास किया है। उन्होंने भारत को एक अभाव ग्रस्त देश से विश्व का सर्वाधिक प्रभावशाली देश बनाने का काम किया है। अपने 11 साल के शासन में मोदी जी गरीब, किसान, युवा और अन्नदाता सभी का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। कांग्रेस ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए उसमें से 3 प्रधानमंत्री तो एक ही परिवार के रहे। कांग्रेस का यह राज परिवार कभी चीन के सामने, कभी पाकिस्तान के सामने और तो और वह परिवार अंग्रेजों के सामने तक सरेंडर होता रहा है। कांग्रेस के नेता लोकसभा में 99 सीटें जीत कर मीडिया के सामने विक्ट्री साइन दिखाते हैं और नरेन्द्र मोदी 240 सीट मिलने पर भी दृढ़ निश्चय के साथ देश हित को सर्वोपरि रख कर काम करते हैं। अंग्रेजों के जमाने के दंड आधारित कानूनों को बदलने की बात हो या वक्फ संशोधन बिल की बात हो सभी निर्णय उतनी ही निर्भीकता और दृढ़ता से लेते हैं जितना पूर्ण बहुमत की सरकार में उनके द्वारा निर्णय लिए जाते थे। उनके नेतृत्व में देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है,विकसित भारत का अमृतकाल चल रहा है, देश बहुत जल्द विश्व समुदाय का नेतृत्व करेगा। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश को शिखर पर ले जाने के संकल्प के साथ वर्ष 2014 में शुरू हुई यात्रा में मोदी जी के बेमिसाल नेतृत्व ने 11 वर्षों में अनेक असंभव से दिखने वाले संकल्पों को सिद्ध करके दिखाया है। सुशासन से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक हर क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस विकास यात्रा में राष्ट्रवादी विचारधारा वाले व्यक्तियों, संगठनों कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। प्रधानमंत्री ने विश्व को निरोगी बनाने के लिए भारतीय योग का तोहफा दिया। कोरोना की महामारी में विश्व को वैक्सीन की सुरक्षा दी। देश के युवाओं को नई शिक्षा नीति दी। आई आई टी, एम्स के साथ साथ सैकड़ों नए विश्वविद्यालय दिए। सड़क मार्ग, जल मार्ग, वायु मार्ग सहित आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व कार्य हुए। अंतरिक्ष मिशन में देश अग्रणी बना, रक्षा के क्षेत्र में, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यम को नया आयाम दिया। बिजली, पानी, रसोई गैस, शिक्षा, स्वास्थ्य को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया। पूरे भारत को खुले में शौच मुक्त बनाया। किसानों से उपज की खरीदी हो, वय वंदन योजना हो या फिर छत्तीसगढ़ की मातृ वंदन योजना भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सबके उत्थान अपना संकल्प पूर्ण किया। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के माध्यम से ये सभी जनकल्याणकारी योजना जन जन तक पहुंच रही है। भारत को खुशहाल और समृद्ध बनाने भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के महामंत्री एवं धमतरी नगर निगम के महापौर जगदीश रामू  रोहरा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों में भारत सशक्त और सुरक्षित हुआ है। काश्मीर में आतंकी पनाह लेते थे और देश भर में दहशत फैलाने का काम करते थे। देश को कोई बड़ा शहर सुरक्षित नहीं था। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों में अक्सर आतंकी हमलों और विस्फोट का खतरा हुआ करता था। मोदी जी ने पहले नोटबंदी कर आतंकियों की कमर तोड़ी फिर काश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया तथा चुनचुन कर आतंकियों को मौत के घाट उतारा। पाकिस्तान ने जब जब भारत में आतंकी हमला कराने की हिमाकत की, पहले सर्जिकल स्ट्राइक कर फिर एयर स्ट्राइक कर और उसके बाद जब पहलगाम में देश की माताओं, बहनों का सिंदूर उजाड़ने की कायराना हरकत की गई तो मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान के न सिर्फ आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त किये अपितु उनके सैन्य ठिकानों और एयर बेस पर भी सटीक निशाना लगाकर उन्हें नेस्तनाबूत किया। पाकिस्तान के साथ दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को स्थगित कर भारत ने वाटर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को अब तक का सबसे करारा झटका दिया। भारत में बने अग्नि, ब्रह्मोस, प्रचंड, तेजस जैसे मिसाइल, फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर इत्यादि की मांग फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों से भी आने लगी है। भारत में बने स्वदेशी हथियारों का निर्यात 34000 करोड़ के पार चला गया है। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने मोदी जी के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित सभी कार्यक्रमो  को लेकर विस्तार से बताया। साथ ही आने वाले दिनों में योग दिवस, आपातकाल की बरसी, बलिदान दिवस जैसे कार्यक्रमों के संबंध में कार्ययोजना रखी। सभी नेताओं को ग्रामीण एवं मोहल्ला चौपाल में जनता के बीच जाकर विकसित भारत का संकल्प दिलाने तथा वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही सभी बूथों पर कम से कम 50 पेड़ लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए पालक नियुक्त करने की बात कही।  पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक कवींद्र जैन ने किया। आभार प्रदर्शन त्रिलोक जैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, सेवानिवृत व्याख्याता अनंत दीक्षित, सेवा निवृत प्राचार्य चंद्रशेखर चौबे, डॉ हीरा महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश ठोकने, शशि पवार, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, प्रीतेश गांधी, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, जिला पदाधिकारी अरविंदर मुंडी, श्यामा साहू, नरेश सिन्हा, अविनाश दुबे, महेंद्र पंडित, चेतन हिंदुजा, बीथीका विश्वास, राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी,  राजेश गोलछा, विनोद पांडे, नरेन्द्र रोहरा, एस डी नानकानी, मनोज सोनी, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, अकबर कश्यप, कैलाश सोनकर, रोहिताश मिश्रा, विजय साहू, विजय यदु, टीकाराम कंवर, अजय ध्रुव, मोहन नाहटा, कमल डागा, विकल गुप्ता, आदर्श चंद्राकर, होरीलाल साहू, पुष्पेंद्र साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, मुरारी यदु, रामस्वरूप साहू, मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन, विनय जैन, अमन राव, मिश्री पटेल, पवन गजपाल, रवि सिन्हा, संजय मरकाम, कृष्णकांत साहू, रोहित मोहन साहू, भवानी यादव, कविता यादव, विभा चंद्राकर, चंद्रप्रभा साहू, आशा लोधी, अखिलेश सोनकर, ईश्वर सोनकर, संतोष सोनकर, चित्ररेखा निर्मलकर, ज्ञानीराम रामटेके, नम्रता पवार, रितिका यादव, रीटा बंजारे, ललित मानेक, अनिल तिवारी, राजीव चंद्राकर, गौरव मगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)