जिला पंचायत में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी |  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला पंचायत में सदस्यों एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में  कांति सोनवानी, अध्यक्ष, जिला पंचायत ने ध्वजारोहण किया तथा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् सभाकक्ष में सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बधाई दी सर्वप्रथम दमयंतीन साहू द्वारा वीर शहीदों की बलिदानों को याद करते हुए नई दिल्ली में निर्माण किये जा रहे उद्यानिकी पार्क हेतु सभी सदस्यों एवं अधिकारी/कर्मचारियों को अपने घर से एक-एक मुट्ठी अमृत कलश के माध्यम से मिट्टी पहुंचाने हेतु आग्रह किया गया। वहीं सदस्य कांति कंवर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए देश को सर्वाेच्च शिखर में पहुंचाने जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी प्रौद्योगिकी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने की बात कही। सबको एक-दूसरे से समन्वय कर जिला, राज्य एवं देश को उच्च स्तर पर ले जाने की बात कही।

     सदस्य खूबलाल ध्रुव द्वारा सदस्यों एवं अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा गया कि, देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है, किंतु जितने तेज गति से विकास हो रहा है उतना ही पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है भविष्य में ऑक्सीजन की कमी से जनसामान्य पर संकट उत्पन्न हो सकता है कहते हुए शहीदों के नाम 75 पौधे लगाने एवं गांव के खाली जगहों पर अमृत वाटिका का निर्माण करने मेरी माटी मेरा देश के माध्यम से आह्वान किया गया। सदस्य मीना बंजारे द्वारा शहीदों के कुर्बानियों को याद करते हुए आजादी को सलामत रखने की बात कहते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
सदस्य  कविता बाबर द्वारा शहीदों की बलिदानों को याद करते हुए संकल्पित होकर जिला, राज्य एवं देश को आगे बढ़ाने की दिशा में संकल्प लिये जाने आह्वान किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर विभिन्न क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लोक संस्कृति, बेरोजगार युवाओं के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी को अपने-अपने क्षेत्र के कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने आग्रह किया गया।

        अध्यक्ष  कांति सोनवानी ने कहा कि भारत के इतिहास में 15 अगस्त का दिन बहुत खास है। इस दिन हर साल आजादी के जश्न के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। सदियों तक भारत अंग्रेज हुकुमत के अधीन रहा गुलामी के उस दौर में भारतीयों को अधिकार प्राप्त नहीं थे। अंग्रेजी प्रशासन की प्रताड़ना भी झेलनी पड़ती थी। भारत के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरांगनाओं ने देश की आजादी की मांग को लेकर अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ विद्रोह कर दिया। 15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की जंजीरे तोड़ आजाद हुआ और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने के मार्ग पर चल पड़ा।

      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोक्तिमा यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भारत लोकतंत्र की जननी है और प्राचीनकाल से ही हमारे यहां जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाएं काम कर रही है। 15 अगस्त 1947 देश एक नई सुबह के साथ जाग उठा हमने केवल विदेशी शासन से आजादी हासिल की बल्कि अपनी किस्मत फिर से लिखने की आजादी भी हासिल की। आजादी के कारण ही हमें अधिकार प्राप्त हैं एवं पंचायत विभाग एक ऐसा विभाग जो सीधे ग्रामीण जन से जुड़ा हुआ है तो पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन जिले के दूरस्थ अंतिम छोर तक पहुुंचाने हेतु सभी संकल्पित हों एवं अधिकाधिक लोगांे को लाभान्वित किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डुमन लाल ध्रुव, प्रचार-प्रसार अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)