CCRT हैदराबाद में प्रीति शांडिल्य ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
 सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT), हैदराबाद में 5 से 19 अगस्त तक आयोजित “एनईपी 2020 के अनुरूप शिक्षा में पुतलीकला की भूमिका” विषयक 15 दिवसीय प्रशिक्षण में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला कोलियारी की सहायक शिक्षिका प्रीति शांडिल्य ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रीति ने पुतली निर्माण एवं पुतलीकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं की प्रस्तुति भी दी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एनईपी 2020 की अवधारणाओं के अनुरूप पुतलीकला को शिक्षा का प्रभावी माध्यम बनाना तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक, रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण बनाना था।
इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में देश के 13 राज्यों से शिक्षक शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से अन्य 8 व धमतरी जिले से एकमात्र प्रतिभागी रही। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं पुतलीकला की शैक्षिक संभावनाओं को छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)