दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए धमतरी की बेटी डॉ. रितिका जैन कोटा राजस्थान में सम्मानित

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी निवासी रमेश लुंकड़ की सुपुत्री डॉ. रितिका जैन नाकोड़ा किड्स एंड फैमिली डेंटल क्लिनिक को कोटा राजस्थान में 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला प्रशासन, कोटा की ओर से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री राजस्थान श्री मदन दिलावर , कोटा जिला कलेक्टर श्री पीयूष सामरिया एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. रितिका जैन को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. रितिका जैन द्वारा दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बच्चों एवं परिवारों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। यह सम्मान उनके समर्पण, सेवाभाव एवं चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर योगदान का प्रतीक है।
सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. रितिका जैन ने कोटा बूंदी सांसद लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी, जिला प्रशासन एवं सभी सम्माननीय अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज की सेवा और दंत स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। 
माता इंदिरा लुंकड़ और पिता रमेश लुंकड़ ने कहा बेटी ने धमतरी का नाम रोशन किया इस पर हमें गर्व है, यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का शन है। 
डॉ. रितिका के इस सम्मान से उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं कोटा शहर के चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)