संजय छाजेड़
धमतरी, 27 मई 2026: आज शाम 6:00 बजे नगर के घड़ी चौक में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, धमतरी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया राहुल गांधी लगातार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को 'देशद्रोही' और 'गद्दार' जैसे अपमानजनक शब्द कहे हैं। साथ ही श्री अमित शाह जी गृह मंत्री के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राहुल गांधी के इन बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यह बयान न सिर्फ प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का अपमान भी है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने "राहुल गांधी माफी मांगो", "देशद्रोह नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे लगाए। मोर्चा ने मांग की है कि राहुल गांधी तत्काल देश की जनता और प्रधानमंत्री जी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने शब्द वापस ले आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद जी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेशमा जिला भाजपा स्वच्छ अध्यक्ष चेतन हिंदुजा जी बितिका विश्वास प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा पूजा गुंजाम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्री गौरव मगर शहर मंडल दिपेन्द्र साहू जी विनय जैन जी मंडल अध्यक्ष आमदी मंडल जिला मंत्री जावेद गौड़ जी जिला कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अहमद शौराब जिला मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा शेख आमान कमलजीत कौर संधू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी ने अपनी बयानबाजी बंद नहीं की तो अल्पसंख्यक मोर्चा जिले भर में उग्र आंदोलन करेगा।
