पुरुषोत्तम मास में मठा सेवा के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर प्रतिमा–शिव खंडेलवाल एवं पिंकी–सचिन खंडेलवाल परिवार द्वारा तपती गर्मी में राहगीरों को शीतलता एवं राहत प्रदान करने हेतु पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने रत्नाबांधा रोड पर शीतल मठा सेवा का आयोजन किया गया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास सेवा, दान, पुण्य और जनकल्याण के कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी भावना के साथ खंडेलवाल परिवार ने राहगीरों, ऑटो चालकों एवं अन्य वाहन चालकों को ठंडा एवं स्वादिष्ट मठा पिलाकर सेवा, संवेदना और मानवता का सुंदर संदेश दिया।
इस सेवा कार्य में परिवार के बच्चों रौनक खंडेलवाल, युवी खंडेलवाल एवं सुहाना खंडेलवाल ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बच्चों ने अत्यंत प्रेम और अपनत्व के साथ स्वयं राहगीरों तक मठा पहुंचाया। वहीं सचिन खंडेलवाल ने गर्मी से परेशान ऑटो चालकों एवं अन्य वाहन चालकों तक स्वयं जाकर शीतल मठा प्रदान किया, जिसकी लोगों ने सराहना की।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ होने के बावजूद श्रीमती प्रतिमा खंडेलवाल ने भी पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ घंटों खड़े रहकर राहगीरों को शीतल मठा वितरित किया। उनकी सक्रिय सहभागिता सभी के लिए प्रेरणादायी रही।
पिंकी खंडेलवाल ने कहा कि, बच्चों में बचपन से ही सेवा, सहयोग और सामाजिक संवेदनशीलता के संस्कार विकसित हों, इसी उद्देश्य से छुट्टियों में उन्हें भी इस सेवा कार्य से जोड़ा गया है, ताकि वे दूसरों की सहायता और समाज के प्रति अपने दायित्व को समझ सकें।
इस पुनीत आयोजन में वर्षा खंडेलवाल,ज्योति खंडेलवाल, ऋषिता खंडेलवाल,सुलेखा जोशी, सुनीता भट्टर,कविता राठी,नीलू गुप्ता , एवं सरिता दोशी का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)