संजय छाजेड़
भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर के विद्यार्थियों ने दिव्य गोपाल धाम में तीन दिन तक प्रवास कर विलेज स्टडी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस अध्ययन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण भारत की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से समझना रहा। विद्यार्थियों ने अपने प्रवास के दौरान ग्रामीण जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का गहन अवलोकन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने गांव की जीवनशैली, रहन-सहन, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक संरचना को समझने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, किसानों की समस्याएं, फसल चक्र और संसाधनों के उपयोग का भी अध्ययन किया। इसके साथ ही ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की स्थिति, बच्चों की शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भूमिका, स्वच्छता व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का भी विद्यार्थियों द्वारा अवलोकन किया गया।
दिव्य गोपाल धाम में प्रवास के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी दैनिक समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझा। छात्रों ने आत्मनिर्भर भारत, ग्राम विकास और सतत विकास जैसे विषयों पर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया। सेवा गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक सहभागिता का भी परिचय दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रकार की विलेज स्टडी से उन्हें कक्षा में पढ़ाए गए प्रबंधन सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिलता है। छात्रों का कहना था कि ग्रामीण भारत की जमीनी हकीकत को समझे बिना समग्र विकास की कल्पना अधूरी है।
कार्यक्रम के दौरान दिव्य गोपाल धाम प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने दिव्य गोपाल धाम परिवार एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने इस तीन दिवसीय विलेज स्टडी को ज्ञानवर्धक, अनुभवात्मक और प्रेरणादायक बताया। छात्रों का मानना है कि यह अनुभव उनके शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ भविष्य के व्यावसायिक और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिव्यगोपाल धाम के संचालक ने बताया कि बच्चों दिव्य गोपाल धाम बहुत अच्छा लगा उन्हें घर जैसा महसूस किया रहने से लेकर खाने-पीने तक कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी से प्रदेश (sc)उपाध्यक्ष खेमराज बाकरे,वैभव श्री प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख याचना शुक्ला, श्री कुंदन दुबे सेवा भारती (कार्यालय प्रांत प्रमुख) जिला प्रशासन से धरम सिंह प्रोग्राम अधिकारी,छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू, रेनू साहू ,भावना मरकाम ,खिलेश्वर साहू, रितु प्रधान, शिवा प्रधान ,गोस्वामी सर भारती सोनी मंजू टेमरे, लक्ष्मी सोनी एकता साहू, राजेश्वरी साहू, रानी विश्वकर्मा, महेंद्र नेताम रवि ,आस्था , प्रज्ञा, समर्थ ,भूपेंद्र सिन्हा वह ग्रामीण जन शामिल हुआ
