शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नेह सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी/ शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नेह सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कन्या शिक्षा समाज की रीढ़ है और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू निषाद (अध्यक्ष), धनेश्वरी साहू (जिला पंचायत सदस्य), विनय जैन, मिश्री पटेल, पार्षद ईश्वर सोनकर, नीतू त्रिवेदी, अशोक सिन्हा, सीमा चौबे, लोकेश टंडन एवं आयुष दिवान उपस्थित रहे। 
महापौर ने छात्राओं को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
स्नेह सम्मेलन के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और प्रसन्नता झलकती नजर आई।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। 
महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)