देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा रामनगर में आयोजित राजपूताना बिज़नेस समिट – 2025 में घर वापसी अभियान प्रमुख *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “आज का कर्मवीर अवार्ड 2025*” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों, विशेषकर *घर वापसी अभियान कार्यक्रम* एवं विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहलों हेतु प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री जयकुमार रावल जी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री राजू सिंह जी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीजी हुज़ूर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी, वरिष्ठ राजनेता श्री बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसाय जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा राजनीति क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु *आर.पी. सिंह जी* की दूरदर्शी सोच को सभी ने सराहा। उनकी इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि *राजपूत समाज देश की तरक्की एवं समाजहित में अपना योगदान और अधिक प्रबल कर सकता है।*
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत श्री *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव* ने कहा –
“यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि *घर वापसी अभियान* एवं अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करता रहूँ।”
श्रीमती अंजू गबेल ,प्रांत संयोजिका
धर्म जागरण ,घर वापसी प्रमुख विशाल ताम्रकार राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट प्रदेश अध्यक्ष , सुदीप अग्रवाल अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, रामचंद देवांगन,अधिवक्ता आशीष शर्मा ,कमल बिस्वाल, अशोक नारायण गुप्ता,सामाजिक कार्यकर्ता जानकी गुपा ,रेखा शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
