संजय छाजेड़
धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा से आज कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। समाजजनों ने अपने आराध्य देव भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन की प्रतिमा स्थापना की दिशा में पहल करने के लिए महापौर जी का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रतिमा स्थापना की यह मांग समाज की वर्षों पुरानी है, जिसे नगर निगम ने पूर्व में भी स्वीकृति प्रदान की थी। समाज की ओर से महापौर श्री रोहरा से आग्रह किया गया कि शीघ्र ही प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, जिससे समाज की इस ऐतिहासिक मांग को पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर विक्रम गजेंद्र, गीत राम सिन्हा, मोनू सिन्हा, प्रेम प्रेम मगेंद्र, भास्कर सिन्हा, सी.पी. सिन्हा, नवीन गजेंद्र, अनुज सिंहा नोबेल सिन्हा, अमर सिंहा, भूषण सिन्हा, नमेश सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, डी.के. सिन्हा, अजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और महापौर जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।