धमतरी। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख पर्व हरेली गुरुवार को नगर निगम धमतरी में पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
महापौर श्री रोहरा ने हरेली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि —
“हरेली छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा त्योहार है, यह केवल पूजा नहीं बल्कि प्रकृति, श्रम और संस्कृति के प्रति श्रद्धा का पर्व है। ऐसे आयोजनों से हमारी पीढ़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं से जुड़ती है।”
पूजन कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर, और निगम के समर्पित कर्मचारी जैसे:
बिजली मिस्त्री मंगलू निर्मलकर, रघुवीर सिंह ठाकुर, त्रिभुवन देवांगन, गोपीराम, लीला राम यादव, वोहित यादव, परशु यादव, अशोक यादव, ओमप्रकाश साहू, पुनरद साहू, टेमनलाल यादव, शिव साहू, बबलू निर्मलकर, निरंजन साहू, पारस मणि साहू, देवलाल साहू, महादेव तुरछा, गोपाल यादव, लोकेश निर्मलकर, महेंद्र यादव, रवि पटेल, सुदीप पवारिया, तुषार निर्मलकर, रोशन जांगड़े, तीजूराम निषाद, चतुर साहू, प्रहलाद, रघुवीर ठाकुर, रामनारायण, योगेश, संदीप सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान से हल, कुदाल, गैंती, कुल्हाड़ी, पाइप, चेन-सॉ, मोटर पंप आदि उपकरणों की पूजा की गई और नीम, हल्दी, नारियल, फूलों से पूजा संपन्न हुई।
पूरे परिसर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा देखते ही बन रही थी। कर्मचारीगण एवं अधिकारी सभी शामिल हुए और सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया।