ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ सम्मेलन का आयोजन

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
        ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति शांडिल्य (राज्यपाल द्वारा पुरुस्कृत शिक्षिका, धमतरी), विशेष अतिथि श्रीमती ज्योति लूनिया (लायनेस क्लब, धमतरी), श्रीमती पल्लवी बरडिया (सहायक प्राध्यापक बी.सी.एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी) एवं अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
         कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
       इस अवसर पर बच्चों के माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम एवं गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए एवं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए आनंद का अनुभव किया। 
       मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति शांडिल्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की महिला मां के रूप में बच्चों को शिक्षा, नैतिक मूल्य और आत्मविश्वास देती है। वह करियर और घर दोनों संभालते हुए बच्चों को आधुनिक चुनौतियो का सामना करने की तैयारी करती है। कल्पना कीजिए एक मां जो डॉक्टर है वह अपने बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान देती है बल्कि जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाती है। यह भूमिका परिवार को मजबूत बनाती है साथ ही समाज का आधार भी है।
          विशेष अतिथि श्रीमती पल्लवी बरडिया एवं ज्योति लूनिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं सशक्त हैं जो न केवल अपनी परिवार की धुरी है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार भी। महिलाएं वह मिट्टी है, जिसमें राष्ट्र का भविष्य उगता है। हम मांऐ हैं, जो बच्चों को पहले संस्कार देती है, पत्नियाँ है जो परिवार को एकजुट रखती है और नागरिक हैं, जो समाज को मजबूत बनाती है। लेकिन सशक्तिकरण क्या है? यह वह ज्योति है, जो हमें अंधेरे से निकालकर स्वालंबी बनाती है।
       विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मां बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में पहले गुरु होती है आत्मविश्वास और अनुशासन प्रदान करती है। आज का कार्यक्रम महिलाओं के असीम शक्ति उनके संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित है। नारी कभी कमजोर नहीं होती, बस उसे पहचानने और सशक्त बनाने की जरूरत है।
       कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें रस्सा कसी में प्रथम ग्रुप दिव्या देवांगन, लक्ष्मी सिन्हा, मधुलता, शीतल भारत द्वितीय ग्रुप सुजाता, मुक्ति रानी, सीमा, मोनिका सोनी, डांस में प्रथम सुजाता सोनी द्वितीय चंद्रिका निर्मलकर तृतीय चांदनी साहू, चूड़ी मोमबत्ती गेम में प्रथम चंद्रिका निर्मलकर द्वितीय शीतल भारत तृतीय सीमा श्रीवास्तव, मंजू देवांगन, बॉटल शूट में प्रथम सीमा द्वितीय चेलूवी, लक्ष्मी तृतीय ममता देवांगन, निशानेबाजी में प्रथम मंजू देवांगन द्वितीय सीमा तृतीय हेमलता देवांगन, सेफ्टी पिन गेम में प्रथम मुक्ति रानी द्वितीय मंजू देवांगन तृतीय हेमलता देवांगन, रैकेट से बॉल डालना में प्रथम चांदनी साहू द्वितीय हेमलता देवांगन तृतीय यामिनी पटवा, पकवान बनाना/ सजाना में प्रथम राजकुमारी पटेल द्वितीय दीपमाला खरे तृतीय राधा गुप्ता, फैंसी ड्रेस में प्रथम ज्योति खरे द्वितीय दीपमाला खरे एवं सुजाता सोनी तृतीय स्थान प्राप्त की।
        कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन शीतल सोनी एवं मुक्ति तिवारी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)