भारत ने विश्व को गिफ्ट के रूप में योग दिया है – सरिता दीदी

धमतरिहा के गोठ
0




 संजय छाजेड़ 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वाधान में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आकाश गंगा कॉलोनी के गार्डन में प्रोग्राम रखा गया | इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित थे डॉक्टर आशीष नायक अध्यक्ष आकाश गंगा कॉलोनी , मनजोत सिंग बिंद्रा बिल्डर , ललित चांडक जी, लेखराम जी , योगा टीचर मेनका एवम गायत्री जी योगा विकास केंद्र  , सरिता दीदी जी |

      सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवम परमात्म स्मृति के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुवा | योगा टीचर मेनका एवम गायत्री जी योगा विकास केंद्र  ने सभी योग आसन प्राणायाम कराया | मुलेश्वरी बहन एवम गरिमा बहन ने सभी को म्यूजिकल डांस द्वारा योगा करवाया |

      सरिता दीदी ने कहा योगेश्वर परमात्मा की संतान हम सब भी योगी आत्माये ही है | प्राचीन ऋषि मुनियों ने इसलिए योग सिखाया की हमारा तन मन दोनों स्वस्थ रहे | भारत ने विश्व को गिफ्ट के रूप में योग दिया है | सम्पूर्ण विश्व ने मान लिया की योग बहुत जरुरी है ये पृथ्वी के लिए , स्वयं के लिए एक उपहार है | योग आत्मा एवम शरीर दोनों का बैलेंस करता है , योग प्रेमपूर्ण सम्बन्ध निभाना सिखाता है | मन में ईर्षा ,द्वेश है तो हम मन से स्वस्थ नहीं है और मन स्वस्थ नहीं तो तन भी स्वस्थ नहीं | सभी अतिथियों ने भी अपनी शुभकामनाये व्यक्त की |इस अवसर पर करीब 200 भाई बहने उपस्थित रहे | कार्यक्रम का मंच संचालन प्राजक्ता बहन ने किया |

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)