धमतरी। प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा राज्य अलंकरण 2024 (NEST )छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सम्मान समारोह 8 सितंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर के सभागार में आयोजित किया गया। धमतरी जिले से प्रीति शांडिल्य को शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मदर टेरेसा सम्मान तथा विकासखंड नगरी के खेमन राम सार्वा को विशेष पिछड़ी जनजाति को मुख्य धारा से जोडऩे हेतु प्रयास के लिए शिक्षा रत्न सम्मान दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार,्र कबाड़ से जुगाड़, प्राकृतिक संरक्षण,विज्ञान प्रचार प्रसार, स्वछता,कला संस्कृति,महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवादी अंधविश्वास, निर्मूलन, समाज सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है आपका प्रेरक व्यक्तित्व जिम्मेदारियों के प्रति सजगता और व्यापक लोकप्रियता शैक्षणिक गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपार सफलता का परिचायक है अत: आपकी शैक्षणिक चेतन शीतलता रचनात्मक तथा गुणवत्ता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां के लिए राज्य स्तरीय मानद उपाधि 2024 का सर्वोच्च अलंकरण प्रदान किया जाता है।
उक्त कार्यक्रम मंत्रोचार के साथ तिलक लगाकर, पदप्रछालन कर सभी गुरुओं की महाआरती, शाल,श्रीफल, मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदानकर किया गया छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक,शिक्षिका,ं सम्मिलित हुई कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल, नीरज वर्मा साइंस एक्टिविस्ट इसरो, रश्मि वर्मा साइंस एक्टिविस्ट साइंस पार्क महाराष्ट्र तथा अभिषेक शुक्ला के कर कमलो से सम्मान प्रदान किया गया।