मां दंतेश्वरी हाई स्कूल में ग्रीन डे मनाया गया

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड

धमतरी।  मां दंतेश्वरी हाई स्कूल धमतरी में शनिवार को हरेली पर्व के पावन अवसर पर ग्रीन डे धूमधाम के साथ मनाया गया। कक्षाओं में इसका विशेष उल्लास देखने को मिला। बच्चों ने हरे.भरे मनभावन परिधान से सुसज्जित होकर विद्यालय आए। विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत करने के साथ बच्चों को कार्यक्रम से जुड़े महत्व का वर्णन किया गया। संगीत और नृत्य से सजे इस कार्यक्रम में बच्चों ने थिरकर सबका मन मोह लिया। इसी तरह केजी-2 के बच्चे भी इसके उल्लास से बच नहीं पाए और सभी ने विभिन्न कलेवर और अत्याधुनिक सजावट से भरपूर होकर ग्रीन डे की शोभा बने।

       प्राचार्य ने सभी को हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा में हरेली पर्व आस्था का प्रतीक है। क्योंकि इसी दिन से हमारे प्रदेश में पर्वों की विधिवत शुरुआत होती है। यह पर्व न केवल हमे परंपरा से जोड़ती है बल्कि हमें हरे.भरे होने का संदेश भी सिखाती है। इसके साथ ही पेड़. पौधों की देखभाल करना, उनकी मदद करना भी सिखाती है। यदि हम अपने जीवन से प्यार करते हैं तो पेड पौधों से लगाव रखना अनिवार्य है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)