संजय छाजेड़
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल धमतरी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल उद्यान महिमासगर वार्ड शहीदों की याद मैं कारगिल स्मारक पर जवानों को यादकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसमें शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि भारत 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर देश की जीत की याद में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाता है। निर्णायक युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को याद किया जाता है जिसे ऑपरेशन विजय नाम दिया गया था। शहर मंडल महामंत्री नीलेश लूनिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। शहर मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर ने कहा कि आप सभी जानते है हमने 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर कारगिल पर हमारे देश का तिरंगा लहराया था। इस युद्ध के दौरान भारत देश के लगभग 527 जवानों ने इस वतन के लिए अपनी जान दी। 1400 से अधिक हमारे भारतीय सैनिक घायल हो गए। उनकी याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।इस कार्यक्रम मैं
विजय साहू, निलेश लुनिया ,अखिलेश सोनकर ,नरेंद्र जयसवाल, श्रवण मेश्राम ,विजय ठाकुर ,मदन साहू ,संतोष सोनकर, कृष्णा हिरवानी ,किशोर सोनकर ,रवि निर्मलकर, गोलू पटेल, योगी सोनकर एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।