रीवागहन में संपन्न हुई भाजपा आमदी मंडल की कार्यसमिति

धमतरिहा के गोठ
0



 

संजय छाजेड़ 

भाजपा आमदी मंडल की कार्यसमिति बैठक रविवार को ग्राम रीवागहन में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि आमदी मंडल ने विधानसभा चुनावों में मिली पराजय को बदलते हुए लोकसभा में दुगुने अंतर से जीत हासिल की। निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने इस पराजय से सीख लेते हुए परिश्रम की पराकाष्ठा की और परिणाम को बदला। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश में नगरीय निकायों एवं पंचायतों के चुनाव होने हैं और भाजपा के संगठन के सिपाही किसी भी वक्त चुनाव के लिए तैयार है। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात कहते हुए प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक महेंद्र पंडित ने कहा कि मोदी जी को देश की जनता ने तीसरी बार अपना नेता चुना है। भारत की जनता को मोदी जी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले तीन चुनावों में जितनी सीटें हासिल की है वो कुल मिलाकर भी भाजपा की 2024 में मिली सीटों से कम है फिर भी कांग्रेस के लोग ऐसे जश्न मना रहे हैं जैसे उन्होंने चुनाव जीत लिया हो। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस का सफाया सुनिश्चित है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए बैठक में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की एन डी ए सरकार ने 2047 के विकसित भारत की नींव रख दी है। GYAN  अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के कल्याण को इस सरकार ने अपनी कार्ययोजना के केंद्र में रखा है। आमदी मंडल के प्रभारी कविंद्र जैन ने कार्यसमिति में अनुपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की संगठन के कार्यकर्ताओं को विश्राम करने की अनुमति नहीं है क्योंकि उनके ऊपर ही इस देश को विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित आगामी 3 माह की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी देते हुए मंडल पदाधिकारियों से सभी कार्यक्रम पार्टी की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला महामंत्री अविनाश दुबे,  वरिष्ठ नेत्री खिलेश्वरी किरण, जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन साहू एवं नगर पंचायत आमदी के अध्यक्ष हेमंत माला ने भी अपने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने प्रस्तावना रखी। मंच संचालन मंडल महामंत्री अमन राव ने किया। आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू ने किया । बैठक में मुख्य रूप से रोहिताश मिश्रा, ज्योति साहू, कोमल यादव, जागेश्वर साहू, केशव साहू, लक्ष्मी साहू, दुजराम, सरोज यादव, हजारी साहू, विनोद साहू, संतोष साहू, सोमप्रकाश, भागवत , संजय साहू देमार, अंगेश्वर साहू, दीनदयाल साहू , देवेंद्र साहू, छन्नूलाल, एकनाथ, जितेंद्र पटेल, कालीराम,जयपाल,उमानंद, सुनीता , नामदेव राय, रीन्कू सेन, ओमेश यादव, लक्ष्मीनारायण बंजारे, जागेश्वरी साहू ,धनेश्वरी साहू, व बुथ अध्यक्ष,  शक्तिकेंद्र प्रभारी,सयोजक, सह-सयोजक युवा प्रमुख, महिला प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)