कलेक्टर नम्रता गांधी ने सेवानिवृत्त हुए 8 शासकीय सेवकों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड।

धमतरीकलेक्टर नम्रता गांधी ने 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 8 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने की कामना की।

       आज सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी घसिया राम माण्डले, व्याख्याता शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनहरण सिंह भास्कर, उच्च श्रेणी शिक्षक देवकी कुम्हार, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मगरलोड लखनलाल धीवर, उच्च श्रेणी शिक्षक नगरी नरेश कुमार ध्रुव, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला धमतर किरण साहेब,  हेमन्त गिरी गोस्वामी और प्रधानपाठक प्राथमिक शाला धमतरी  कल्याण सिंह साहू शामिल हैं।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)