संजय
छाजेड।
धमतरी। पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त हो रहे सउनि छत्तरसाय बरिहा ने लगातार 38 वर्ष 04 माह तक अपनी सेवाएं देकर शुक्रवार 31 मई 2024 को अपनी अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
सेवा निवृत्त सउनि श्री बरिहा जिला राजनांदगांव
में वर्ष 1986 में आरक्षक पद में भर्ती होकर अपनी सेवाएं दी और पदोन्नति प्राप्त कर
धमतरी जिले में प्रआर से सहा उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत होते हुए आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हुए सहा उप निरीक्षक को प्रशस्ति
पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव.भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं
मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं
दी गयी। विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक
भावेश साव, डीएसपी नक्स ऑप्स आरके मिश्रा, एसआरसी लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो अखिलेश शुक्ला,
रीडर सउनि दिनेश चंदेल एवं सेवा निवृत्त सउनि के परिजन ए्वं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों
द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्यालय
धमतरी के अधिकारी, कर्मचारियों ने अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं
दी गई।