संजय
छाजेड़।
धमतरी। उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारी
को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन
किया गया। जिला धमतरी में नियुक्त उप निरीक्षक नरेंन्द्र कुमार सिंह को को वरिष्ठता के आधार पर
निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज 2 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा निरीक्षक के पद पर प्रमोशन
पाने पर नरेद्र कुमार सिंह के कंधे पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए
हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
इस अवसर पर ऊप पुलिस अधीक्षक
नेहा पवार, उप पुलिस अधीक्षक परि विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, थाना
प्रभारी धमतरी निरी ब्रिजेश तिवारी, थाना प्रभारी अर्जुनी निरी राजेश मरई, पद्दोन्नत
निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी
नीलिमा सिंह, मुख्य लिपिक सनत वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी लक्ष्मी
ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारी
को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।