संजय जैन
धमतरी |
बच्चों के द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर डांस कार्यक्रम भी रखा गया था। स्कूल की प्राचार्या अनिता यादव ने बच्चों को अपने सन्देश में कहा कि गर्मियों की छुटटी के बाद आप सभी का विद्यालय में पुन: स्वागत है। आप सभी पुन: नई ऊर्जा और पुरी तन्मयता के साथ अपनी-अपनी कक्षाओं में सफलता के नये कीर्तिमान गढऩे को तैयार हो जाइये। लंबे समय बाद स्कूल आने पर बच्चे बहुत उत्साहित रहे तथा पहली बार प्रवेश लेकर स्कूल आये छोटे बच्चो में विशेष उत्साह रहा। इस अवसर पर विद्यालय के द्वारा सभी बच्चों को पुस्तक, पेन्सिल प्रदान किया गया। इस अवसर शिक्षक पर लीला साहू, भारती शांडिल्य, ममता कहार, लक्ष्मी रावटे, प्रीति साहू, मोहन साहू, शिंवागी शर्मा, पिंकी साहू, पूर्णिमा ध्रुव शिफाली सिंह, टीना साहू, नुरेन्द्र कुमार, साहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। सभी शिक्षको के द्वारा बच्चों कों गुरूपूर्णिमा के अवसर पर अशिवार्द दिया गया।

.jpeg)



.jpeg)
