संजय जैन / मराठा पारा निवासी श्री शिशिरकांत गायकवाड़ के निवास पर आयोजित ढाई दिवसीय माता लक्ष्मी पूजा में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश “रामू” रोहरा शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने माता लक्ष्मी से सभी परिवारों पर सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद लिया। पूजा आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माता लक्ष्मी की आराधना की।महापौर ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने पूजा आयोजन के लिए गायकवाड़ परिवार को शुभकामनाएं दीं और सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की कामना की
।

.jpeg)

.jpeg)