प्रकरण 01- राजीव नगर फुटहामुड़ा, माकरदोना:
थाना केरेगांव पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक के बाद राजीव नगर फुटहामुड़ा में दबिश दी गई। मौके पर रमुला बाई कमार पति स्व. रंजीत कमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजीव नगर फुटहामुड़ा (माकरदोना) को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 3.500 लीटर शराब, कीमत लगभग 350/-रूपये एवं बिक्री रकम 200/-रूपये, कुल 550/-रूपये की जब्ती की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
प्रकरण 02- बांसपारा कुकरेल:
इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा ग्राम बांसपारा कुकरेल स्थित आरोपी के घर की बाड़ी में दबिश दी गई, जहां चंदर कमार पिता कृपाराम कमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी बांसपारा कुकरेल को अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 16 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमत लगभग 1,600/-रूपये एवं बिक्री रकम 350/-रूपये, रूपये कुल 1,950/-रूपये की जब्ती की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए विवेचना एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। धमतरी पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। जिले में नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



