संजय जैन
धमतरी | छत्तीसगढ झेरिया यादव समाज सामाजिक सम्मेलन, युवा सम्मेन, शोभायात्रा, आमसभा का कार्यक्रम पाटन दुर्ग में रविवार को सम्पन्न हुआ । छत्तीसगढ झेरिया यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के नेतृत्व में किया गया था जिसके चलते छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुये शामिल। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए यादव समाज के पारंपारिक वेशभुषा , राउत नाचा के साथ बहुत ही धूमधाम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पूर्व श्री कृष्ण जी की मूर्ति में तिलक लगाकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे बढाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में हरित क्रांति की भांति श्वेत क्रांति के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढावा देना है। सरकार गांव और शहरो में हरियाली के लिए कृष्ण कुंज बना रही है। उन्होने कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं को जमीन व राशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने समाज की मांगो का जिक्र करते हुए पाटन में सामाजिक भवन आहता निर्माण हेतु इस्टीमेंट पश्चात राशि की व्यवस्था करने की बात कहीं।
विशिष्ठ अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बारी योजना के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। समाज के अध्यक्ष जगनिक यादव ने अपने स्वागत भाषण में विभिन्न मांगो की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया । इस अवसर पर सोमनाथ परिक्षेत्र के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, राजू यादव, धीरज यादव, आशीष यादव, छग मीडिया एसोसिएशन महासचिव सौरभ यादव व समाज के समस्त पदाधिकारी , स्थानीय जनप्र्रतिनिधि और बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

.jpeg)

.jpeg)