संजय जैन
धमतरी। धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत भानपुरी सरपंच द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने करीबियों को गलत ढंग से मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ दिलावाया था. जिस पर सरपंच को धारा 40 के तहत बर्खास्त कर दिया गया. जहां लक्ष्मी यादव को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया. सरपंच नियुक्त होने के पश्चात लक्ष्मी यादव ग्रामीण कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेस पार्टी प्रवेश किया जहां जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कांग्रेस का साफा पहनाकर कांग्रेस पार्टी प्रवेश करवाया। जिला अध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने कहा। जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की विचारधारा में विश्वास करती है। इसलिए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरपंच लक्ष्मी यादव ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास दोगुनी गति से हो रहा है। ग्राम पंचायतों की हर छोटी-बड़ी समस्याओ का तत्काल निराकरण हो रहा है. भानपुरी पंचायत के ग्रामीणजन ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इस ग्राम पंचायत के सरपंच चुना है, मेरी प्रथम जिम्मेदारी है गांव का विकास, इसलिए मैंने आज स्वेच्छा से कांग्रेस पार्टी प्रवेश किया।
इस
अवसर पर घनश्याम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन
अध्यक्ष द्वय शहर कांग्रेस कमेटी, विजय गोलछा तनवीर कुरैशी महामंत्री जिला कांग्रेस
कमेटी, देवेंद्र जैन एल्डरमेंन, पवन यादव, गनेस्वरी कामड़े, गीतराम सिन्हा, गिरधर नेताम
पंच, निरंजन साहू पंच, पंचराम साहू बूथ अध्यक्ष भानपुरी, लोकेश यादव, भागबली यादव,
चेतन निर्मलकर, सुखदेव साहू, पुनीत राम साहू, सेक्टर अध्यक्ष भानपुरी, शत्रुघ्न साहू
वरिष्ठ कांग्रेस नेता भानपुरी, अशोक साहू, कुम्हारिया ध्रुव, उर्मिला ध्रुव, प्रमिला
महार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।