विश्वकर्मा जयंती पर महापौर रामू रोहरा ने क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

धमतरिहा के गोठ
0


संजय जैन 
धमतरी/ भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश “रामू” रोहरा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महापौर श्री रोहरा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनकी जयंती मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति समर्पण का संदेश देती है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों, कारीगरों, शिल्पकारों, इंजीनियरों एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमें अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हमारे कारीगर एवं श्रमिक अपने हुनर और परिश्रम से विकास की मजबूत नींव तैयार करते हैं। महापौर रामू रोहरा ने इस पावन अवसर पर सभी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना करते हुए विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)