भीमा कोटेश्वर धाम में प्रदेश स्तरीय ऋषि पंचमी कार्यक्रम संपन्न

धमतरिहा के गोठ
0


संजय जैन

धमतरी। तहसील नगरी के ग्राम कोटाभर्री स्थित प्रसिद्ध भीमा कोटेश्वर धाम में प्रदेश स्तरीय ऋषि पंचमी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से वैद्यगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विकास मरकाम, अध्यक्ष, औषधि पादप बोर्ड छत्तीसगढ़ एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कांकेर लोकसभा श्री मोहन मंडावी, पूर्व विधायक सिहावा विधानसभा श्री श्रवण मरकाम तथा प्रदेश अध्यक्ष वैद्यराज संघ छत्तीसगढ़ श्री दशरथ नेताम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरुदेव सत्यनारायण बाबा, कोटेश्वर महादेव धाम के सान्निध्य में ऋषि पंचमी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे वैद्यगणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों, वैद्यगणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से प्रदेश स्तरीय ऋषि पंचमी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा एवं वैद्य परंपरा से जुड़े लोगों को एक मंच पर आने का अवसर भी प्रदान किया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)