संजय जैन
धमतरी। भगवान विश्वकर्मा की जयंती तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर निगम के पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष विजय मोटवानी में बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि धरती पर सृजन के संवाहक के रूप में निर्माण को नए स्वरूप में भगवान विश्वकर्मा ने मानव जीवन को प्रदान किए हैं जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के रूप में विश्व को लोहा मनवा रहा है चाहे वह देश की रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के रूप में हो या विकास के संवाहक के रूप में नई-नई योजनाओं का क्रियान्वयन के रूप में। आगे चलकर यही विकसित भारत 2047 के रूप में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्ष के सुशासन के सूत्रधार के रूप में नीव का पत्थर साबित होगा।


