संजय छाजेड़
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर स्वर्गीय रामप्रकाश रक्ताटे जी एवं स्वर्गीय पुष्पा देवी रक्ताटे जी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र-पुत्रियों एवं परिवारजनों द्वारा श्रद्धा, सेवा और संस्कार का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। रत्नाबांधा स्थित रोड बंधन बैंक के सामने राहगीरों के लिए शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने मठा ग्रहण कर तृप्ति व्यक्त की।
कार्यक्रम में परिवार की ओर से श्रीमती प्रीति भोंसले, श्रीमती प्रतिमा यादव, श्रीमती प्रेमा मुलकलवार एवं चिराग रक्ताटे ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच बच्चों और परिवार ने उत्साहपूर्वक सड़क पर घूम-घूमकर पथिकों तक शीतल मठा पहुँचाया। राहगीरों को मठा पर्यावरण अनुकूल कुल्हड़ में पिलाया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश प्रसारित हुआ। इस दौरान बस, कार, ऑटो-रिक्शा, बाइक एवं अन्य वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों तक भी सेवा पहुँचाई गई। बच्चों की मासूम सेवा भावना और समर्पण ने सभी का मन मोह लिया।
सेवा कार्य में आस्था जगताप, अभिषेक जगताप, अनमोल भोंसले, लक्ष्य मुलकलवार, लव्य ठक्कर, काव्यांश यादव तथा परिचारक नंदू के साथ-साथ वर्षा खंडेलवाल, सुलेखा जोशी, स्नेहा राठौड़ एवं सरिता दोशी का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूनम ठक्कर (शाखा प्रबंधक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड), जितेन्द्र ठक्कर (क्षेत्रीय प्रमुख, आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी लिमिटेड), प्रीति भोंसले (प्रधान पाठक, मथुराडीह प्राथमिक विद्यालय), प्रतिमा यादव (व्याख्याता, खरतुली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), प्रेमा मुलकलवार (व्याख्याता, तरसीवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), चिराग रक्ताटे (शाखा प्रबंधक, आवास हाउसिंग फाइनेंस कंपनी लिमिटेड) एवं सुष्मिता रक्ताटे की विशेष उपस्थिति रही।
मठा ग्रहण करने वाले राहगीरों ने इसे अत्यंत शीतल, स्वादिष्ट एवं “अमृततुल्य” बताते हुए परिवार की सेवा भावना की सराहना की।
