ग्रामीण साहू समाज तर्रागोंदी की बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। ग्रामीण साहू समाज तर्रागोंदी की बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में धनेश्वर पिता प्रभु राम साहू को समाज से पृथक किए जाने संबंधी सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित जानकारी का समाज की ओर से खंडन किया गया। पदाधिकारियों ने इसे गलत और भ्रामक बताया।
समाज के अध्यक्ष मानु राम साहू ने कहा कि धनेश्वर साहू पाली क्रमांक-2 के अध्यक्ष हैं। समाज की ओर से उन्हें सभी सामाजिक गतिविधियों एवं बैठकों की जानकारी दी जाती है। बैठक में शामिल होना या नहीं होना उनकी व्यक्तिगत इच्छा है। समाज के किसी भी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में धनेश्वर साहू और उनके परिवार को विधिवत सूचना दी जाती है। आयोजनों में उनसे आर्थिक सहयोग भी लिया जाता है तथा उनके द्वारा भी अपनी स्वेच्छा अथवा समाज के निर्णय के अनुसार सहयोग प्रदान किया जाता है।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण साहू समाज तर्रागोंदी लंबे समय से जनकल्याणकारी, रचनात्मक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। समाज की ओर से सामाजिक व्यवस्था और नियमों का पालन करते हुए ही निर्णय लिए जाते हैं। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शासन की नियमावली के विपरीत ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाता, जिससे ग्रामीण प्रतिनिधित्व अथवा सामाजिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि धमतरी जिला सामाजिक रूप से संगठित और सुसज्जित क्षेत्र है। ग्रामीण साहू समाज भी सामाजिक एकता और संगठन की परंपरा का पालन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। बैठक में धनेश्वर साहू द्वारा समाज के संबंध में लगाए गए आरोपों, दावों और कही गई बातों का पूरी तरह खंडन किया गया। समाज ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता, एकता और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)