डॉ. किरण बघेल की उपस्थिति में भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल की मासिक बैठक ग्राम गंगरेल स्थित मां कर्मा साहू समाज भवन में मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी डॉ. किरण बघेल का प्रथम बार गंगरेल मंडल आगमन हुआ, जिनका मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। *इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू एवं मंडल सह प्रभारी श्री अविनाश दुबे भी उपस्थित रहे।
बैठक में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसके अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण अभियान, जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तरीय स्वच्छता अभियान, योग दिवस कार्यक्रम, मन की बात का सामूहिक श्रवण, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय बैठकें तथा संगठनात्मक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
जिला संगठन प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।*

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।

मंडल सह प्रभारी श्री अविनाश दुबे ने बैठक में लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का परिचायक है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से सफल बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए गंगरेल मंडल की संगठनात्मक संरचना एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा गंगरेल मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री चंद्रहास जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश यादव ने किया।

*बैठक के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला संगठन प्रभारी डॉ. किरण बघेल के करकमलों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।*
बैठक को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता श्री महेश शीला सविता, श्री कीर्तन साहू एवं बूथ अध्यक्ष श्री खेमराज साहू का विशेष योगदान रहा।

बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश गोलछा, श्री उमेश साहू, श्री ऋषभ देवांगन, श्री दिग्विजय सिंह, श्री प्रितपाल छाबड़ा, श्रीमती अंगिरा ध्रुव, श्री नरेश यादव, श्री बुद्धेश्वर दीवान, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती जयंती ध्रुव, श्री टिकेश्वर देवांगन, श्री दयाराम सिन्हा, श्री रमेश निषाद, श्री तामेश साहू,श्री अजय गाड़िया, श्री सुशांत राव कानपिल्लेवार, श्री बालकृष्ण निषाद, श्री कचरूराम नेताम, श्री नोकेश्वर साहू, श्री रूपराम मंडावी, श्री प्रीतम साहू, श्री अहमद अली खान, श्री उमेंद्र सिन्हा श्री सोहन यादव एवं श्री गोरखनाथ सिन्हा श्री फागू राम साहूश्रीमती लक्ष्मी बया श्रीमती प्रसून शुक्ला श्रीसियाराम कोर्राम श्रीदलसिंह निषाद श्रीदीपक सिन्हा श्रीकृष्ण कुमार यादव श्रीडामेश्वर साहू श्रीअंकित कुमार यादव श्रीप्रीतम साहू श्रीगिरधारी देवांगन श्रीमहिपाल साहू श्रीश्यामू सोनकर श्रीरामाधार साहू सोनकर श्रीमती अनीता वर्मा श्रीघनश्याम यादव श्री भोलानाथ साहू श्री अंकित यादव श्री तोमेश साहू सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)