स्व. सम्मुखदास पंजवानी जी के जन्मदिवस एवं स्व. सरस्वती देवी पंजवानी जी की पुण्य स्मृति में शीतल मठा सेवा

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
 पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर पालिका धमतरी स्व. श्री सम्मुखदास पंजवानी जी के जन्मदिवस तथा उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सरस्वती देवी पंजवानी जी की पुण्य स्मृति में रत्नाबांधा रोड स्थित बंधन बैंक के सामने शीतल मठा सेवा का आयोजन किया गया।
श्रीमती प्रिया पंजवानी एवं डॉ. विजय पंजवानी के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों राहगीरों, पदयात्रियों एवं वाहन चालकों को स्नेहपूर्वक शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने रुककर मठा ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं और दुआएं दीं।
सेवा कार्य की विशेषता यह रही कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मठा वितरण के लिए मिट्टी के कुल्हड़ों का उपयोग किया गया। इससे भारतीय परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।कार्यक्रम में परिवार की बेटियां शारदा बड़वानी, अनीता बड़वानी एवं सीमा चावलानी विशेष रूप से अपने मायके पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उनकी उपस्थिति ने यह दर्शाया कि माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार समय और दूरी से परे सदैव जीवित रहते हैं।
इस अवसर पर अंगद पंजवानी, जीना पंजवानी, विहान पंजवानी, भव्य रूपरेला, सुमिता पंजवानी, नरेश पंजवानी, सुभाष मलिक,वर्षा खंडेलवाल, सुलेखा जोशी राज जैन भानु लोहाना , सरिता दोशी एवं परिवारजनों और सहयोगियों ने भी सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रीमती प्रिया पंजवानी ने कहा कि "मेरे पूज्य सास-ससुर ने सदैव सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनकी पावन स्मृतियों में समाजहित का यह कार्य करना हमारे लिए श्रद्धा व्यक्त करने का एक विनम्र माध्यम है।
वहीं पंजवानी परिवार की बेटियों ने कहा कि _माता-पिता के आदर्श, संस्कार और सेवा की भावना ही परिवार की वास्तविक धरोहर हैं। उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हम सभी इस सेवा कार्य में सहभागी बने हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)