नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, मुजगहन विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
शासकीय विद्यालय मुजगहन में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला महामंत्री एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमेश यादव रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक नाग सर, प्राचार्य मोनिका गोस्वामी, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे वे सत्र के प्रारंभ से ही अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से प्रारंभ कर सकें। विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में ओमेश यादव ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया तथा विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को दोहराया गया। सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं पालकों के सहयोग से शाला प्रवेश उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)