संजय छाजेड़
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चाहत इस्पोकन इंग्लिश क्लास द्वारा 1 अप्रेल से लेकर 10 जून तक समर वोकेशन क्लास का आयोजन किया गया जिसमे 60 बच्चों ने इस्पोकन इंग्लिश,डांस,ब्रेव गेम,कॉन्फिडेंस क्लास का पुरा लाभ प्राप्त किया समर क्लास के समापन मे क्लास संचालिका हिना वरयानी एवं उनकी टीम ने भव्य परफॉरमेंस डे का कार्यक्रम आमापारा के पूज्य सिंधी धर्मशाला मे आयोजित किया गया कार्यक्रम गणेश वंदना करके एवं अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया इस कार्यक्रम मे सभी बच्चों ने दैनिक जीवन मे जरूरत पड़ने वाली वार्तालाप का मंच मे इंग्लिश कन्वर्सेशन करके दिखाया साथ ही मोबइल से दूर रहने एवं उसके नुकसान पर प्रेरणा दायी नुक्कड़ नाटक किया गया एवं इंग्लिश व्याकरण के सभी काल को भी बच्चों ने परफॉर्म करके आसानी से समझाया टीम के अन्य साथी विधा कुंज विद्यालय के शिक्षक अमरनाथ गजपाल सर ने सभी के समक्ष माइंड रीडिंग मैजिक शो भी किया समापन मे सभी अतिथियों को राम नाम कॉपी भेंट स्वरूप दिया गया जिसमे 21000 बार राम नाम लिखा जा सकता है एवं समस्त अभिभावकों एवं शिक्षार्थियों के लिये भोजन व्यवस्था भी क्लास द्वारा रखि गयी थीं हमसे बात करते हुए श्रीमती वरयानी ने बताया की आज की वैश्विक शिक्षण प्रणाली मे अंतराष्ट्रीय भाषाओं का ज्ञान होना अतिआवश्यक है जिस्से हमारे बच्चों के सामने भाषा की जानकारी की कमी मे उनके सफलता के रास्ते मे कोई गति अवरोधक न आने पाये एवं हमारे बच्चे अपने देश मे या बाहर कहीँ भी रहे वो सफलता के हर शिखर तक पहुंच सके इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सिंधी समाज उपाध्यक्ष श्री रामू वाधवानी उपाध्यक्ष श्री अशोक वाधवानी विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा युवा नेता श्री अमित साहू हैक कोचिंग क्लासेस फाउंडर श्री मयंक देवांगन शिक्षक आत्मानंद कुरुद श्री रोशन राठी फ़्रीडम अकेडमी संचालक श्री लोकेश साहू श्री भरत वरयानी श्री अक्षय मोटवानी श्री जतिन मानिकपुरी श्री यश यादव श्री बिट्टू पवार श्री विवेक जाधव सहित विधा कुंज स्कुल के शिक्षक शिक्षीका एवं समस्त अभिभावक एवं शिक्षार्थी शामिल रहे।
