शासकीय सेवक रिटायरमेंट के बाद गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं नशा मुक्ति के लिए काम करें–आर एन ध्रुव

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
ऐतिहासिक माडम सिल्ली बांध धमतरी में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके श्री जीवनलाल नेताम शिक्षक एवं श्री नारद राम नेताम सहायक ग्रेड 2 का मिलन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव, पूर्व महासचिव मोहनलाल कोमरे अधीक्षण अभियंता, अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव पवन नेताम, यशकरण ध्रुव, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता मानिक राम नेताम, मंत्रालय कर्मचारी संघ के राजदेव राम लकड़ा, टांकेश्वर पैकरा, भुवनेश्वर सिंह कुमरे विश्वनाथ नाग,राजीव सलमानी सहा. ग्रंथालय आईआईटी नया रायपुर, हृदय राम मंडावी कोंडागांव, डी एस पोटाई जिला परियोजना अधिकारी कोंडागांव, गोंड समाज जिला धमतरी के संरक्षक शिवचरण नेताम, किशोर उइके, लखन सिंह मंडावी, छबिलाल मरकाम, रोशन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी सामाजिक प्रमुख गण उपस्थित थे।
 इस अवसर पर सेवानिवृत दोनों नेताम बंधुओं को शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर स्वस्थ्य,दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव ने कहा कि शासकीय सेवा से रिटायरमेंट एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। रिटायरमेंट के बाद हम सबके लिए अवसर होता है कि हम समाज,गांव,परिवार को और अधिक समय देकर सामाजिक कार्यों,संस्कृति के संरक्षण, गांव में शिक्षा को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)