बरड़िया परिवार द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 30 अगस्त को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

धमतरिहा के गोठ
0


संजय छाजेड़
धमतरी। शहर में स्व. श्री विजय लाल जी एवं पतासी देवी बरडिया की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 30 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री जैन स्थानक भवन, सिहावा चौक के पास, धमतरी में होगा।

शिविर का आयोजन बरडिया परिवार, धमतरी द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल, रायपुर, श्री अरविंदो नेत्रालय, रायपुर तथा भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट एवं अरविंदो नेत्रालय, रायपुर का सहयोग लिया गया है।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी, लेप्रोस्कोपी एवं जीआई सर्जन डॉ. गौरव जोशी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देवव्रत द्विवेदी, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशलेश तिवारी तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति शर्मा शामिल हैं।


इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन संबंधी परामर्श और चश्मे का वितरण किया जाएगा। शिविर में बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

आयोजकों ने स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाले लोगों से अपना आधार कार्ड साथ लाने की अपील की है। शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 8319850792 एवं 9669916701 पर संपर्क किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)