संजय छाजेड़
भारत में मोदी सरकार लगातार 12 बरस से सत्ता सम्हाले हुए है, इन 12 सालो में देश में कनेक्टिविटी पर काफी काम हुआ है. रेल, रोड, एक्सप्रेसवे, नए एअरपोर्ट देश भर में बने हैं, धमतरी भी इन 12 सालो में तीन बड़े नेशनल नेटवर्क से जुड़ा है, पहला एनएच का फोरलेन होना, दूसरा बड़ी रेल लाईन नेटवर्क से दोबारा जुड़ना तीसरा रायपुर विशाखापटनम भारत माला प्रोजेक्ट से जु़ड़ना, इन तीनो नेटवर्क के कारण धमतरी से लेकर नगरी कुरूद मगरलोड का पूरा इलाका, लाभार्थी बनेगा।
शनिवार को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद सहित धमतरी जिला भाजपा के पदाधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में एक साथ दौरे पर निकले, धमतरी के अटल परिसर में पहले सभी इकट्ठे हुए, फिर एक एक कर के विकास कार्यो का जमीनी अवलोकन किया, भाजपा ने इस आयोजन का संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेश शर्मा को बनाया था, सबसे पहले फोरलेन एनएच और धमतरी बाईपास मे भाजपाईयो ने निरिक्षण किया,जो कि पहले से बन कर तैयार है औ्र पूरी रफ्तार से इसमें गाड़ियां दौड़ रही है।
इसके बाद बड़ी रेल लाईन और नये रेलवे स्टेशन का जायजा लिया, रेलवे का काम धमतरी में अंतिम चरण पर है, जबकि कुरूद तक ट्रेन का ट्रायल रन हो चुका है, जल्द ही धमतरी तक ट्रायल रन की तैयारी में रेलवे की टीम काम कर रही है।
फिर सभी भारतमाला सड़क तक भी गए, यहां हरे भरे जंगलो के बीच से गुजरती 6-लेन सड़क की खूबसूरती के बीच भाजपा के नेता कार्यकर्ता सेल्फी और फोटोग्राफी से खुद को रोक नहीं सके, इस ड्रीम प्रोजेक्ट में इंजिनियरिंग- सुरक्षा औ्र वाईल्ड लाईफ को ऐसे संतुलित किया गया है जो हैरान कर देता है।
मोदी सरकार के सौगातो को साकार भौतिक रूप में देखने के बाद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि,मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है, और छत्तीसगढ़ में तो डबल इंजन की सरकार है,यही कारण है कि धमतरी में विकास अपनी पूरी रफ्तार में है।
धमतरी के धर्म प्रेमी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य और इस भौतिक निरिक्षण दौरे के संयोजक पं राजेश शर्मा ने कहा कि, देश मे नई, हाईटेक विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, भारत की नई धमनियां बनेंगी, जो विकास को देश के रग रग तक पहुचायेगी, धमतरी भी तीन बड़ी धमनियों से कनेक्ट हो गया है,अब दौड़ लगाने की बारी है।
देश में स्वर्णिम चतुर्भज सड़को का सपना श्रदेधेय अटल जी ने देखा था, मोदी जी ने उसी कनेक्टिविटी कांसेप्ट के महत्व को जानते हुए, सड़क रेल नेटवर्क के विकास पर पूरी ताकत से काम किया है, क्योंकि 2047 के विकसित भारत का सफर इसी कनेक्टिविटीू नेटवर्क ले पूरा होगा, भारत माला के जरिये धमतरी विशाखा पटनम के पोर्ट, हेल्थ, एजुके्शन औ्रर बिजनेस हब से जुड़ जाएगा।
इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, प्रगति पथ यात्रा संयोजक पंडित राजेश शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा,जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, राकेश साहू, बीथिका बिस्वास ,सहसंयोजक पुष्पेंद्र साहू, पवन गजपाल, रवि दुबे, कविंद्र जैन, रोहिताभ मिश्रा, उमेश साहू ,त्रिलोक चंद जैन पार्षद गण मेघराज ठाकुर, पिंटू यादव, नम्रता माला पवार, आशा लोढ़ी, शुभम जायसवाल , गौरव मगर ,ननकू महाराज ,लक्ष्मण साहू, धनीराम सोनकर, विजय साहू, ओमेश यादव ,प्रियंका सिन्हा, उपेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा, हेमलता शर्मा, प्रकाश शर्मा , सुशीला तिवारी ,रितिका यादव, नील पटेल, अनीता यादव , पूजा कुंजाम ,केशव साहू, राजीव सिन्हा, महावीर चोपड़ा, प्रकाश शर्मा, भरत सोनी महेंद्र खंडेलवाल, विकास शर्मा, लक्की डांगा, भूषण शार्दूल योगेश रायचूर कृष्णा हिरवानी, गौरव मगर, नरेंद्र जायसवाल, सुशीला तिवारी, रेखा शांडिल्य, ननकू महाराज, विशाल त्रिवेदी एवं नीतू त्रिवेदी योगेश गांधी दिलीप राज सोनी पी बी पराड़कर भूषण शार्दुल भरत सोनी मिश्री पटेल राजू चंद्राकर रेखा शांडिल्य सहित अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
