संजय छाजेड़
धमतरी को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन, नगदी राशि और मोटरसाइकिल सहित कुल 2.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
