बढ़ती बिजली बिलों के विरोध में एनएसयूआई का धमतरी पावर हाउस घेराव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) धमतरी इकाई के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली बिलों की बढ़ोतरी के विरोध में धमतरी पावर हाउस (विद्युत विभाग) का घेराव किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पुतला भी दहन किया गया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी ,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई है। औसतन 25 से 40 प्रतिशत तक बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे आम जनता, किसान और छोटे व्यापारी बेहद परेशान हैं। कई घरों में बिजली बिल दोगुना से भी अधिक हो गया है, जबकि बिजली की सप्लाई अभी भी अनियमित और खराब बनी हुई है। सरकार की इस लूट नीति के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए महंगे बिल चुकाने पड़ रहे हैं और छोटे उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान बिजली सस्ती और विश्वसनीय थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने बिजली को आम जनता की पहुंच से दूर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली बिलों में कमी नहीं की गई, किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दी गई और बिजली व्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो एनएसयूआई हर स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि सरकार तुरंत बिजली दरों में कटौती करे, बिजली की नियमित और गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करे तथा किसान और आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ, लेकिन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
  इस दौरान पारस मणि साहू ,जय श्रीवास्तव ,गौरब दास ,विनय गंगबेर ,तेज प्रकाश साहू ,जय श्रीवास्तव ,यश चंद्राकर ,जगेन्द्र साहू ,संजू साहू ,रोशन वन्दे ,उमेश साहू ,इंदर साहू ,सोहिल साहू ,नोमेश सिन्हा ,शाहिल अहमद ,मोनू सिन्हा ,सुदीप सिन्हा ,प्रीतम सिन्हा ,सुनील सिन्हा ,रोहित जगत ,मयंक ध्रुव ,प्रीतम ध्रुव सहित दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे...

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)