संजय छाजेड़
धमतरी। धमतरी ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने विप्र विद्वत् परिषद् के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री बालेंद्र पांडे का विप्र विद्वत् परिषद् के पूर्व अध्यक्ष अशोक पाण्डे शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जानकी प्रसाद शर्मा ने तिलक लगाकर, भूपेन्द्र मिश्रा ने शाल एवं अशोक मिश्रा द्वारा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जानकी प्रसाद शर्मा ने कहा कि,हमारे धमतरी शहर में लगभग सात सौ ब्राह्मण परिवारों में सत्तर विप्र जनों ने वेद शास्त्र,आचार्य की पढ़ाई कर सर्व समाज के लोगों के बीच पंडिताई कर समाज का गौरव बढ़ाते हुए समाज में अपना एक स्थान बनाए हुए हैं अशोक मिश्रा एवं रामवतार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विप्र विद्वत् परिषद् को धमतरी नगर से आगे पूरे धमतरी जिले के पण्डित,पुरोहित को एक मंच में लाकर उन्हें भी अपने परिषद् में जोड़ना चाहिए ताकि सभी समाज जनों को इसका लाभ मिल सके।इसी कड़ी में ब्राह्मण समाज जिला धमतरी के पूर्व महासचिव भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज जिला धमतरी को विप्र विद्वत परिषद् पर सदैव गर्व रहेगा कि उन्होंने सर्वसम्मति से चुनाव कर समाज को अपनी एकता और अखंडता का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का चयन भी सर्व सम्मति से कर समाज में एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।इसी कड़ी में राजेन्द्र शर्मा,कमल नारायण तिवारी ने कहा कि,आज का दिन बहुत ही मंगलकारी है कि पुरुषोत्तम मास में ब्राह्मण समाज के सदस्य के रूप में हमें विप्र विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष के सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, हम सभी समाज जन विप्र विद्वत् परिषद् के नव नियुक्त अध्यक्ष से आग्रह करते हैं कि आप परिषद् के शीघ्र बैठक का आयोजन करें ताकि अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया जा सके। कार्यक्रम संचालन भूपेन्द्र मिश्रा एवं आभार पंडित अशोक शास्त्री पांडे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज धमतरी के प्रमुख जानकी प्रसाद शर्मा,रामावतार शर्मा,अशोक मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा,राजेन्द्र शर्मा,अशोक पाण्डे,,कमल नारायण तिवारी,सहित ब्राह्मण समाज धमतरी के अनेक सदस्य गण,महिला मंच एवं युवा मंच के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
