42–43 डिग्री की भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली शीतल मठा की राहत

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी में सूरज की तपिश और लगभग 42–43 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान के बीच राहगीरों के लिए की गई शीतल मठा सेवा एक बड़ी राहत साबित हुई। दोपहर की भीषण गर्मी में आयोजित इस कार्य ने राहगीरों को न केवल शीतलता प्रदान की, बल्कि अपनत्व और आत्मीयता का सुंदर अनुभव भी कराया।
इस आयोजन का सौजन्य रामचंद्र राठी जी एवं श्रीमती कविता प्रिंस राठी का रहा। बनखेड़ा से श्रीमती ज्योति मालपानी एवं पूना से श्रीमती दीपिका (रानी) शारडा जी बच्चों के साथ मायके आई हुई हैं। सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। 
पोदीना, धनिया, अदरक, मिर्ची, भुना जीरा एवं नमक से तैयार शीतल मठा का स्वाद राहगीरों को बेहद पसंद आया। कई लोगों ने कहा कि, इस भीषण गर्मी में यह मठा अमृत जैसा लगा और अत्यंत राहत देने वाला रहा।
  टेबल में बच्चों की सहभागिता विशेष आकर्षण रही। महक, वरदान, अदिति एवं अनन्या ने उत्साहपूर्वक राहगीरों को मठा पिलाया। वहीं नन्हें अयान एवं शिवान्या ने ट्रे में गिलास सजाने और बड़ों की मदद से मठा भरने में सहयोग किया। बच्चों की सहज सेवा भावना ने सभी का मन मोह लिया।
श्रीमती कविता राठी ने बताया कि, गर्मी की छुट्टियों में बनखेड़ा और पूना से आई बहन, बेटी और बच्चों के साथ मिलकर किया गया यह सेवा कार्य पूरे परिवार के लिए सुखद एवं यादगार अनुभव बन गया।
कार्यक्रम में धनवती किरी , वर्षा खंडेलवाल , सुलेखा जोशी , सरिता दोशी , राजा एवं रिज़वान का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)