लाल बगीचा वार्ड में वजन तिहार का आयोजन

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय छाजेड़ 

लाल बगीचा वार्ड की पार्षद एवं विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की सभापति, नगर निगम धमतरी की श्रीमती हिमानी भगवत साहू ने लाल बगीचा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की नियमित जांच हेतु आयोजित “वजन त्योहार” कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का वजन मापन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित माताओं को कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि वजन त्योहार का मुख्य उद्देश्य बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी करना, कुपोषण की समय पर पहचान करना तथा जरूरतमंद बच्चों को उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

साथ ही शासन की इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी भी प्रदान की गई, जिसके माध्यम से बच्चों को पूरक पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण संबंधी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, सुपोषित एवं सशक्त बन सके।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गेश नंदनी साहू , श्रीमती सूरजा निषाद  तथा मितानिन श्रीमती वर्षा जी, श्रीमती स्वीकृति महिलांगे एवं श्रीमती गीता शर्मा  की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी एवं कुपोषण मुक्त वार्ड की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)