संजय छाजेड़
भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय बजट किसान जन संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को धमतरी के ग्राम राँवा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। जन संवाद में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए धमतरी जिला भाजपा की संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती किरण बघेल ने कहा कि GYAN नरेंद्र मोदी जी सरकार की पहली प्राथमिकता है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी इन चार वर्गों को ध्यान में रख कर ही ज्यादातर योजनाएं बनाई हुई है। किसान भाइयों के लिए इस बजट में अब तक सबसे अधिकतम आबंटन किया गया है। उन्हें उन्नत तकनीक से, वैश्विक बाजार से जोड़ा गया है। कृषि के साथ साथ डेयरी, पशु पालन, मछली पालन और अन्य एलाइड सेक्टर को भी जोड़ते हुए एक आर्गनाइज तरीके से इस सेक्टर को आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई है। SHE मार्ट के माध्यम से महिला समूहों को अब उद्यमी बनाने की योजना सरकार शुरू करने जा रही है। अन्य प्रमुख वक्ताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि कृषि में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए मोदी सरकार में विशेष रूप से लाखों की संख्या में ड्रोन दीदियों को लाने की योजना बनाई गई है। आधुनिक तकनीक का अधिकाधिक उपयोग कृषि में करना तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की मंशा है। इसी के तहत महिला स्व सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराकर खेतों में खाद, दवाई छिड़काव एवं अन्य कार्यों के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। एफपीओ जैसे संगठन गांवों में बनाए जा रहे हैं जिसे इंटरनेट के माध्यम से बाजारों से जोड़ा जा रहा है ताकि किसान अपनी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त कर सके और कृषि कार्य में नित नए नवाचार कर सके।
पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने बताया कि 2014 से यदि तुलना की जाए तो न्यूनतम समर्थन मूल्य दो गुना करने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया। खाद में लाखों करोड़ की सब्सिडी सरकार से रही है। खाद की कीमतें कई गुना बढ़ने के बाद भी किसानों को वहीं पुरानी कीमत पर सरकार खाद उपलब्ध करा रही है। कृषि क्षेत्र में नए रोजगार पैदा हो रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा ने कहा कि कृषि को मोदी सरकार में सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस वर्ष के बजट में कृषि के लिए 1.40 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है जो कि 2013–14 में महज 27000 करोड़ हुआ करता था। किसान सम्मान निधि के माध्यम से लाखों करोड़ किसान भाइयों को अब तक प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की सबसे अधिक कीमत मिल रही है। धान के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का, नारियल और अन्य नगद फसलों को भी सरकार प्रोत्साहित कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि किसान भाइयों को आधुनिकतम AI तकनीक से जोड़ा जाना इस बजट की सबसे खास बात है। भारत विस्तार प्लेटफॉर्म में ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) की सभी योजनाओं का एकीकरण किया जा रहा है। पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है इसके लिए बजट में 4 गुना वृद्धि की गई है। मछलियों एवं अन्य सी फूड्स के निर्यात के द्वार खोले गए हैं। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है। बोनस का पैसा भी एकमुश्त देने की घोषणा साय सरकार ने की है। चना का रकबा लगातार बढ़ रहा है। सरकार पॉम ऑयल को प्रोत्साहित कर रही है ताकि हमारे देश की जरूरत के सभी खाद्यान्न हम अपने देश में ही उगा सकें। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने बताया कि कृषक होना अब गौरव की बात है। कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए लोग पढ़ लिख कर अच्छी नौकरियां छोड़ कर कृषि को अपनी आजीविका के साधन के रूप में अपना रहे हैं। सरकार लगातार इस बात के लिए प्रयासरत है कि किसान आत्मनिर्भर बने और देश की जीडीपी को आगे ले जाए। भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 4थे नंबर पर पहुंचा है तो इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत इस देश के किसान हैं। जल्द ही हम विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेंगे। संपूर्ण बजट संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु धमतरी जिला के संयोजक कविंद्र जैन ने कहा कि पहले दीपावली में धनवर्षा होती थी परंतु इस बार छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किसान भाइयों को होली में करने की घोषणा कर होली में धन वर्षा करने का निर्णय लिया इसके लिए सभी किसानों को बधाई दी। साथ ही अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों का इस जन संवाद में उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया मंच संचालन राँवा मंडल अध्यक्ष अमन राव ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश साहू, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, भाजयुमो जिलाअध्यक्ष शुभांक मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, विनय जैन, मिश्री पटेल, रवि सिन्हा, अवनेन्द्र साहू,बालाराम साहू,अविनाश दुबे, कैलाश सोनकर, कृष्णा हिरवानी, सोसाइटी अध्यक्ष केशव साहू, महावीर सिन्हा, मुरारी यदु, तारेंद्र चंद्राकर, शेखन साहू,साकेत साहू, दूजराम सिन्हा, तुलाराम साहू, मानिक साहू, संत राम साहू, शीत कुमार साहू, बसंत मीनपाल, परमेश्वर साहू, गोपाल साहू, गजेंद्र पटेल, फलेंद्र, दीनदयाल साहू, केशव साहू रिवगाहन, राकेश सिन्हा, दमयंतिन साहू,देहुति साहू,पूर्णिमा बनपेला,विजय ठाकुर,आनंद मेश्राम,वामन सिन्हा, नामदेव राय,ज्ञानिक राम साहू, मनबोध साहू, एकनाथ साहू, हरिओम साहू जागेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित थे।
