शहर के विकास कार्यों का पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ संयुक्त रूप से लिया जायजा

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी-: नगर निगम क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए जो बुनियादी कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है उसका सतत निरीक्षण लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा करते हुए समय समय पर यह दिशा निर्देश दिया जा रहा है कि निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए जिससे आने वाले समय में महापौर रामू रोहरा के सजकता एवं सक्रियता के चलते जो करोड़ों के विकास करें राजधानी से लेकर धमतरी तक स्वीकृत कराकर कराया जा रहा है उसे अमलीजामा पहनाया जा सका। वही जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर द्वारा कहा गया है कि निगम के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए टीम भावना सर्वोपरि है और इसी से नगर विकास को एक नई ऊंचाई एवं दिशा दिया जाएगा वहीं खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव द्वारा कहा गया है की बरसात के बाद शहर का विकास तेजी से थोड़ी रूप से आगे बढ़ाने के लिए हम सामूहिक रूप से पूरे पार्षद प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर कार्य करेंगे जिससे आने वाले समय में धमतरी शहर विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में विशिष्ट पहचान महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में बनाएगा, गौरतलब है कि श्री मोटवानी के नेतृत्व में पार्षद एवं एल्डरमेन की टीम जिसमें जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर खाद विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव पार्षदगण कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे एल्डरमेन रितिक यादव, प्राची सोनी, दिलीप पटेल, शामिल हैं के द्वारा विंध्यवासिनी वार्ड, घासीदास वार्ड, साल्हेवार पारा, वार्ड ,बनियापारा वार्ड में पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क नाली के साथ ही साथ आगामी समय में जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)