संजय छाजेड़
मगरलोड। ब्राह्मण समाज जिला धमतरी के वरिष्ठ जनों द्वारा घर सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत मगरलोड,मेघा आगमन पर तहसील ब्राह्मण समाज मगरलोड के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर समाजजनों से सौजन्य भेंटकर स्थानीय गतिविधियों कि जानकारी प्राप्त किया गया।
समाज के पूर्व जिला महासचिव श्री भूपेन्द्र मिश्रा द्वारा समाज के सभी सदस्यों में सक्रीयता लाने,पूर्व में पदाधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णयों को सामाजिक भवन,श्री परशुरामजी के मंदिर निर्माण हेतु पुनः प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया। समाज के वरिष्ठ श्री राजेन्द्र शर्मा द्वारा पिछले वर्ष होली मिलन कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज जिला धमतरी के वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा श्री परशुरामजी प्राकट्य दिवस पर लिए गए निर्णयों हर घर झंडा, प्रत्येक वाहनों पर परशुराम जी का स्टीकर लगाने सहित कथा वाचक श्रीमति कल्पना पाण्डेय का श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह के आयोजन पर चर्चा किया गया।
तत्पश्चात जिले के वरिष्ठ जनों एवं तहसील ब्राह्मण समाज मगरलोड के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम सोंगा जाकर पूर्व प्रथम तहसील अध्यक्ष ८८ वर्षीय श्री सुरेन्द्र पांडे जी एवं पूर्व द्वितीय तहसील अध्यक्ष श्री जीवानंद पांडे जी का शाल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया गया,उनका चरण स्पर्श कर समाज को इसी प्रकार आगे बढ़ाने एवं एक जुटता के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
उक्त अवसर पर भूपेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र पाण्डे,रामकृष्ण शर्मा, जीवनंद पांडे, जितेन्द्र पांडे तहसील अध्यक्ष, छन्नू लाल द्विवेदी तहसील सचिव, श्रीमति कुसुम लता पांडे, श्रीमति पूजा पांडे सहित अन्य समाज जन उपस्थित रहे,उक्त जानकारी तहसील उपाध्यक्ष जीवनंद पांडे द्वारा दिया गया।

