कोबरा नाग का जबरदस्त रेस्क्यू पढ़े पूरी खबर

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी जिले के कोलियारी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेट्रोल टंकी के पास स्थित दुकान में जहरीला कोबरा नाग छिपा हुआ मिला। सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मंगलवार दोपहर को कोलियारी से सूचना मिली कि पेट्रोल टंकी के बाजू स्थित एक दुकान के भीतर एक बड़ा सांप छिपा बैठा है। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी अनहोनी की आशंका बढ़ने लगी।

मामले की जानकारी मिलते ही धमतरी के प्रसिद्ध सर्पमित्र सूर्यकांत साहू तुरंत मौके पर पहुंचे। सावधानी और सूझबूझ के साथ उन्होंने दुकान के अंदर छिपे सांप की तलाश की।
जैसे ही सांप बाहर निकला, सभी की सांसें थम गईं — वह लगभग 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा नाग था, जो फन फैलाए खड़ा था। कोबरा को बेहद खतरनाक माना जाता है, लेकिन सर्पमित्र ने बिना घबराए पेशेवर तरीके से उसका रेस्क्यू किया।

करीब कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया और बाद में उसे प्राकृतिक वातावरण में, जंगल में छोड़ दिया गया।

समय रहते सूचना देने और सर्पमित्र की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों में स्वयं जोखिम न लें और तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)