मदन लाल मनीष कुमार के यहां विराजे अष्टविनायक गणपति बप्पा...

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी के सदर बाजार में मदन लाल एवं मनीष कुमार अग्रवाल के निवास पर इस बार गणपति बप्पा के अष्टविनायक स्वरूपों को विराजित किया गया है।

अष्टविनायक भगवान गणेश के आठ प्रमुख स्वरूपों और महाराष्ट्र में स्थित उनके आठ प्रसिद्ध मंदिरों से जुड़े हैं। मान्यता है कि इन स्वरूपों की पूजा करने से भगवान गणेश की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, ताकि कार्य निर्विघ्न रूप से पूरा हो।

इसी आस्था के साथ सदर बाजार, धमतरी में अग्रवाल परिवार द्वारा अष्टविनायक स्वरूप में गणपति बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)