किले के बुढेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य श्री पंडित युवराज पांडेय जी के स्वागत में पहुंचे महापौर रामू रोहरा एवं पार्षदगण

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 

धमतरी
किले स्थित प्राचीन बुढेश्वर महादेव मंदिर में आज आचार्य श्री पंडित युवराज पांडेय जी के आगमन पर नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा पार्षदगणों के साथ उपस्थित होकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
महापौर श्री रोहरा ने आचार्य श्री का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्वान आचार्यों का सान्निध्य नगर के लिए सौभाग्य की बात है, जो धर्म, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पार्षदगण, श्रद्धालुजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बुढेश्वर महादेव के दर्शन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)